uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम
टनकपुर। मनिहारगोठ निवासी 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार टनकपुर के मनिहारगोठ निवासी अरबाज (19) पुत्र नियाजुल्ला बुधवार रात अपने कमरे में था। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में अरबाज को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अरबाज ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत