उत्तराखंड…दहेज की भूख में टूटा रिश्ता -विवाहिता को पीटकर दिया तीन तलाक, पति समेत 8 पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने और तीन तलाक देने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सिरौलीकलां वार्ड-18 निवासी तय्यबा पुत्री बुन्दा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। करीब सात माह पूर्व उसका निकाह इन्द्रानगर वार्ड-20 निवासी मो. कैफ पुत्र अकील अहमद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति मो. कैफ, ससुर अकील अहमद, सास नजमा, जेठ जीशान, देवर मो. जैफ तथा ननद सिमरन, मुस्कान और सना दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलभट्टा पुलिस ने पति सहित आठ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119