उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल का रिकॉर्ड प्लेसमेंट : डिग्री से पहले 529 जॉब ऑफर -66 लाख का सर्वोच्च पैकेज
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर ने वर्ष 2026 के प्लेसमेंट सत्र में नया इतिहास रचते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 500 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री पूर्ण होने से पहले ही देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों से रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अब तक छात्रों को कुल 529 प्लेसमेंट ऑफर मिल चुके हैं, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण हैं।

इस वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रबंधन तथा बीएससी नर्सिंग के छात्रों को सर्वाधिक प्लेसमेंट मिले हैं। विद्यार्थियों ने सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, वित्त, परामर्श, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों में चयनित होकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
प्लेसमेंट सत्र का सबसे बड़ा पैकेज कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा गुंजन भनवाल को मिला, जिनका चयन एटलासियन में 66.01 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। वहीं विभा चंदोला ने गूगल में 54.84 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ चयनित होकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।
इसके अलावा वैष्णवी करायत और प्राची साह का चयन बीएनवाई मेलॉन में 22-22 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन में 19.75 लाख रुपये तथा दिया बिष्ट को नायका में 10 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला। वहीं आठ छात्रों का चयन इंफोसिस में 11 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है।
भर्ती करने वाली कंपनियों में इंफोसिस ने सर्वाधिक 89 विद्यार्थियों को रोजगार दिया। इसके बाद टेक महिंद्रा ने 51, एलटीआई माइंडट्री ने 42, टीसीएस ने 32, कोडिंग निंजाज ने 31, कैपजेमिनी ने 25 तथा कॉग्निजेंट ने 19 छात्रों का चयन किया। यह उपलब्धि उद्योग जगत में ग्राफिक एरा के छात्रों के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
नर्सिंग क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीईआईएमएस) ने इंटर्नशिप के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले भीमताल परिसर के नर्सिंग छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों का चयन पीडब्ल्यूसी, ग्लोबल लॉजिक, ग्रांट थॉर्नटन, आईएमएस समूह, आईसीआईसीआई बैंक, लर्निंग रूट्स, बीएनपी परिबा, एचडीएफसी लाइफ, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है।
ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी के कारण ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर देश के प्रमुख प्लेसमेंट केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
वर्ष 2026 का यह रिकॉर्ड प्लेसमेंट परिणाम इस बात का प्रमाण है कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर विद्यार्थियों के सपनों को वैश्विक अवसरों में बदलने की दिशा में निरंतर सफलता प्राप्त कर रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा
40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना