उत्तराखंड…तमंचे के दम पर मजदूरों से वसूली -पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कारतूस समेत हथियार बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी हथियार के बल पर राहगीरों और मजदूरों को धमकाकर शराब पीने के लिए पैसे वसूलता था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी बरा दिनेश भट्ट, प्रताप नेगी और अनिल कुमार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम शहदौरा में शक्तिफार्म रोड से घेरा फार्म जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने उससे वहां बैठने का कारण पूछा तो वह जवाब देने के बजाय वहां से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कोटाबाग महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव: छह पदों के लिए सात नामांकन वैध

पूछताछ में उसने अपना नाम अमरीक सिंह उर्फ विक्की पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी जीरोबंदा, शहदौरा, थाना पुलभट्टा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा दिखाकर आने-जाने वाले मजदूरों को डराता था और कच्ची शराब पीने के लिए उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119