उत्तराखंड…घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला -पौड़ी के बणासी तल्ली गांव में दहशत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। जिले के नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली में शनिवार सुबह गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव की दो महिलाएं, शांति देवी और सुशीला देवी, घास काटने के लिए गांव के ऊपरी हिस्से में गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया। साथ मौजूद शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे, तब तक गुलदार महिला को मार चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रकीर्ण नेगी मौके के लिए रवाना हो गए। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को तत्काल पकड़ने, क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण अकेले जंगल जाने से डर रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119