उत्तराखंड…खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम -बारिश के उफनते गदेरे ने छीनी 5 साल के अयांस की जिंदगी
टिहरी गढ़वाल। बालगंगा तहसील के खिरबेल गांव में पांच वर्षीय मासूम अयांस (अंशु) पुत्र पूरण सिंह जुगत्वाण की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को घर से अचानक लापता हुआ मासूम शनिवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक गदेरे में मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक आशंका है कि तेज बारिश के दौरान उफनाए गदेरे के तेज बहाव में बहने से उसकी मौत हुई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे अयांस की मां नीतू देवी घर में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अयांस चुपचाप घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देखते ही देखते पूरा गांव बच्चे की खोज में जुट गया और ग्रामीणों ने जंगलों, खेतों तथा गदेरों में व्यापक तलाश अभियान चलाया।
सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। देर रात तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। रातभर ग्रामीण भी खोजबीन में लगे रहे। इस दौरान जंगली जानवर के हमले सहित कई तरह की आशंकाएं भी जताई जाती रहीं।
ग्राम प्रधान रामप्यारी देवी ने बताया कि अयांस के घर से निकलने के कुछ ही देर बाद क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान शुरू हो गया था। लगातार बारिश से गदेरों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे आशंका है कि मासूम तेज बहाव में बह गया।
थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया। शनिवार सुबह दोबारा खोज शुरू की गई। करीब 12 बजे गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सुनार्ती तौक के गदेरे में पानी और मिट्टी में दबा अयांस का शव बरामद हुआ।
मासूम का शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर आंख नम है और इस हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…विश्व प्रसिद्ध में आस्था का सैलाब : 4 किमी जाम -500 मीटर लंबी दर्शन कतार, एंबुलेंस भी 40 मिनट फंसी
उत्तराखंड…दिल्ली से घर लौट रहे युवक की टांडा जंगल में दर्दनाक मौत –अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार