उत्तराखंड…घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला –शव भी किया क्षत-विक्षत, गांव में दहशत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

जसपुर/ठाकुरद्वारा। जसपुर के निकटवर्ती तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम लालापुर पिपलसाना में सोमवार को गुलदार के हमले में एक 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शीतल कुमार की 45 वर्षीय माता प्रतिदिन की तरह जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और गुलदार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद गुलदार ने शव को भी बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। भोजन की तलाश में वन्यजीव अब आबादी के बेहद करीब पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और जंगलों में जाना जानलेवा साबित हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी की पहले से जानकारी थी, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त बढ़ाने, गुलदार को तत्काल पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत राशि और उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीवों के खतरे से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119