उत्तराखंड…कलयुगी पिता की हैवानियत : 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप -विरोध करने पर पत्नी को पीटा, जान से मारने की धमकी
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के भदईपुरा (वार्ड नंबर-14) में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घटना की जानकारी किसी को देने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रुद्रपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह ने बताया कि भदईपुरा निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया है कि 3 अगस्त की रात करीब एक बजे वह अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी पास के बिस्तर पर सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका पति बबलू शराब के नशे में घर पहुंचा और बेटी के पास जाकर लेट गया।
महिला के अनुसार, कुछ देर बाद बच्ची घबराकर चिल्लाई तो उसने उसे शांत कर दोबारा सुला दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद बच्ची के फिर असहज होने पर जब उसने कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि आरोपी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म कर रहा था।
महिला ने तुरंत साहस दिखाते हुए बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और घटना किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के चिकित्सीय परीक्षण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील