उत्तराखंड…मोटाहल्दू के संदीप पांडे को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला महासचिव
मोटाहल्दू/लालकुआं। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने मोटाहल्दू निवासी युवा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे को जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संदीप पांडे को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विश्वास जताया कि संदीप पांडे अपनी सक्रिय कार्यशैली और संगठनात्मक अनुभव से कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संदीप पांडे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वर्तमान में वे मोटाहल्दू व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं और क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते हैं।
जिला महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों ने संदीप पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर संदीप पांडे ने कहा कि संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी और इसी लक्ष्य के साथ वह पूरी निष्ठा से संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान में जुटेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…कलयुगी पिता की हैवानियत : 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप -विरोध करने पर पत्नी को पीटा, जान से मारने की धमकी