uttarakhand-घर से 10 मीटर दूर घात लगाए बैठा था गुलदार -16 वर्षीय किशोर पर किया हमला

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक की रौणद रमोली पट्टी के भरपूर गांव में रविवार सुबह गुलदार ने घर से महज 10 मीटर की दूरी पर 16 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल किशोर को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

भरपूर गांव निवासी शिव सिंह कलूड़ा का 16 वर्षीय बेटा नैतिक रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गाय को जंगल में चराने ले जा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। नैतिक ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की आवाजाही देखकर गुलदार वहां से भाग निकला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत -आत्मघाती कदम के कारणों का पता नहीं

हमले में नैतिक की पीठ, हाथ और घुटने पर गुलदार के नाखून के निशान आए हैं। चिकित्सकों के अनुसार उसकी चोटें सामान्य हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ग्राहक बनकर मोबाइल स्टोर पहुंचा शातिर -दो महंगे आईफोन लेकर फरार

घटना की सूचना मिलते ही वन रेंजर पूजा चौहान टीम के साथ भरपूर गांव पहुंचीं। उन्होंने घायल किशोर का हालचाल जाना और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में गांव और जंगल के आसपास झाड़ियां घनी हो जाती हैं। ऐसे में गुलदारों को छिपने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है।

गुलदार की निगरानी के लिए गश्त टीम तैनात

वन विभाग ने घटना के बाद भरपूर गांव में गश्त टीम तैनात कर दी है। टीम गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार -चार रोजगार मेले लगाएगा तकनीकी शिक्षा विभाग

ग्राम प्रधान आरती देवी ने घायल किशोर के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने वन विभाग से गांव में नियमित गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119