Uttarakhand -खौफनाक मंजर: चलती बाइक पर झपटा गुलदार, चेन में फंसा -हाईवे पर देर रात तक अफरातफरी
नैनीताल। भीमताल मार्ग पर खुटानी क्षेत्र के पास मंगलवार देर शाम एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक गुलदार अचानक चलती बाइक पर झपट पड़ा। हादसे में बाइक सवार दंपति बाल-बाल बच गए, लेकिन टक्कर के बाद गुलदार बाइक की चेन में फंस गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुलदार के अचानक हमले से बाइक अनियंत्रित हो गई, लेकिन सवारों ने किसी तरह खुद को संभाल लिया और बड़ी अनहोनी टल गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, हालांकि विभाग की चिकित्सा टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। बताया जा रहा है कि गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी की जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। खासकर भीड़भाड़ वाले हाईवे पर इस तरह गुलदार का हमला होना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आसपास के इलाके में गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है।
देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और हालात तनावपूर्ण बने रहे। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग