ग्राफेस्ट 2026: हल्द्वानी में Ravetek और Brocode की बीट्स पर झूमा ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी कैंपस

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU) के हल्द्वानी परिसर में आयोजित ‘ग्राफ़ेस्ट 2026’ के दूसरे दिन संगीत और उत्साह का जबरदस्त संगम देखने को मिला। पूरी शाम इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और हाई-ऑक्टेन एनर्जी के नाम रही, जहाँ मशहूर डीजे Ravetek और Brocode ने अपनी धुनों पर हजारों छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


इससे पहले उत्सव के पहले दिन पंजाबी पॉप सिंगर Jasmine Sandlas ने अपनी दमदार आवाज़ से समां बांधा था, जिसकी गूंज दूसरे दिन भी देखने को मिली।


Ravetek की बीट्स ने बढ़ाया तापमान
शाम का मुख्य आकर्षण Ravetek रहे, जिन्होंने मंच संभालते ही पूरे कैंपस की ऊर्जा को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उनके सिग्नेचर ट्रैक्स, पावरफुल ड्रॉप्स और सिंक्रोनाइज़्ड लाइटिंग-इफेक्ट्स ने माहौल को पूरी तरह फेस्टिव बना दिया। देर रात तक छात्र उनके म्यूजिक पर थिरकते नजर आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


Brocode के फ्यूजन ने बांधा समां
Ravetek के बाद Brocode ने मंच संभाला और बॉलीवुड व EDM के फ्यूजन से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने युवाओं में जोश भर दिया और कैंपस देर रात तक तालियों और चीयर से गूंजता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


ग्राफ़ेस्ट 2026 के इस दिन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि GEHU का यह वार्षिक उत्सव युवाओं के लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि ऊर्जा, जुनून और यादगार पलों का बड़ा मंच है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119