उत्तराखंड…भारी बारिश से मकान ध्वस्त -परिवार के सामने रहने का संकट
बागेश्वर। गुरुवार रात हुई भारी बारिश के चलते गरुड़ तहसील के उड़खुली गांव में पूरन राम का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
मकान ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या और तहसीलदार निशा रानी शुक्रवार को मौके पर पहुंचीं। दोनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राजस्व टीम को नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरन राम का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। आपदा मानकों के तहत पीड़ित को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसकी धनराशि जल्द ही उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
मकान गिरने की घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नशे के खिलाफ ग्राफिक एरा भीमताल में गूंजी शपथ, छात्रों ने लिया ‘नशे को ना’ कहने का संकल्प
uttarakhand-घर में अंदर से ताला, नदी में मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव