उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार -चार रोजगार मेले लगाएगा तकनीकी शिक्षा विभाग

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर, देहरादून, काशीपुर और अल्मोड़ा में होंगे रोजगार मेले, निजी कंपनियों में नौकरी का मिलेगा मौका

देहरादून। उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। अगले चार माह में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में चार रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इनमें विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग भी भागीदारी करेंगे।

विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को अपने शासकीय आवास पर तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। सरकार अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा चुकी है, जिसमें स्थायी के साथ संविदा और आउटसोर्स कार्मिक भी शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

चार शहरों में लगेंगे रोजगार मेले

मंत्री ने बताया कि आगामी चार माह में चार रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और देहरादून, जबकि कुमाऊं मंडल में काशीपुर और अल्मोड़ा में रोजगार मेले आयोजित होंगे। इन मेलों के माध्यम से करीब 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इन रोजगार मेलों में पॉलीटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों से पास आउट तथा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर चुके विद्यार्थियों को भी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

एक सप्ताह में शुरू होगा निःशुल्क पंजीकरण

रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग एक सप्ताह के भीतर निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। मंत्री ने अधिकारियों को पंजीकरण व्यवस्था को सरल और व्यापक बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल हो सकें।

रोजगार मेलों के सफल आयोजन के लिए विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर मेलों की तिथियों और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रंजीत सिन्हा, तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विभागों में बनेगा मीडिया सेल

समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी विभागीय मुख्यालयों में मीडिया सेल गठित करने के निर्देश भी दिए। मीडिया सेल का मुख्य कार्य विभागीय वेबसाइट और सामाजिक माध्यमों को नियमित रूप से अद्यतन करना तथा सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्यों और नवाचारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना होगा। मीडिया सेल में सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी रूप से दक्ष तीन कार्मिकों को शामिल किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119