uttarakhand…डांट से आहत किशोरी ने गटका फिनाइल, जिला अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के नान कन्यालीकोट गांव में परिजनों की डांट से आहत होकर 16 वर्षीय किशोरी ने घर में रखा फिनाइल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार का कहर: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत -स्कूटी सवार की मौत

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नान कन्यालीकोट निवासी 16 वर्षीय रीता (पुत्री लोकपाल राम) ने बुधवार रात किसी बात को लेकर परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर घर में रखा फिनाइल पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लोकसभा में अजय भट्ट के सवाल पर खुलासा: उत्तराखंड की 30,861 महिला उद्यमियों को मिली ₹2,726 करोड़ की गारंटी सहायता

जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉ. गौरव कैंडा के नेतृत्व में किशोरी का उपचार किया जा रहा है। उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती रखा गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और किशोरी व परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119