उत्तराखंड…शिक्षकों से भरी कार खाई में गिरी, पांच घायल
अल्मोड़ा। चौखुटिया क्षेत्र के उड़लीखान के पास गुरुवार को शिक्षकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच शिक्षक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार डायल-112 पर वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौखुटिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि वाहन संख्या यूके-07 एफएच-1287 में सवार शिक्षक धामदेवल से चौखुटिया लौट रहे थे। उड़लीखान के समीप अचानक कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में बृजेश, नवल किशोर, मोनिका, दीप जोशी और हेमलता नेगी घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर संयुक्त चिकित्सालय चौखुटिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि सभी घायल शिक्षकों की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार
लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस