Uttarakhand : दुबई कनेक्शन वाला IPL सट्टा रैकेट बेनकाब -दून में फ्लैट से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन जुआ कारोबार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून में एसटीएफ और दून पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दुबई से संचालित प्रतिबंधित महादेव ऐप से जुड़े “रेडीबुक” नेटवर्क के जरिए सट्टा कारोबार चला रहा था। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल, लैपटॉप और 22 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।


गुरुवार रात एसटीएफ को सूचना मिली कि बसंत विहार क्षेत्र में ऋषि विहार कॉलोनी स्थित गोकुलधाम बिल्डिंग के तीसरे तल पर किराये के फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक अबुल कलाम के नेतृत्व में बसंत विहार थाना पुलिस ने छापा मारा। उस समय आरसीबी और लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें इस अवैध धंधे के लिए 30 हजार रुपये मासिक वेतन, रहने के लिए मुफ्त फ्लैट, भोजन और सट्टे की रकम पर कमीशन दिया जाता था।


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह और एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी “रेडीबुक” वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे। गिरोह का संचालन सुमित यादव नामक व्यक्ति कर रहा था, जो आरोपियों को यूजर आईडी, पासवर्ड और यूआरएल उपलब्ध कराता था। जांच में यह भी सामने आया है कि भारत में प्रतिबंधित महादेव ऐप के दुबई में बैठे संचालकों ने ही नाम बदलकर “रेडीबुक” प्लेटफॉर्म तैयार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील शर्मा (19), संदीप गुप्ता (22), अकरंद शर्मा (26) और अभिषेक शर्मा (19) निवासी अंबिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़) तथा संदीप कुमार (23) निवासी औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 22 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। ये कार्ड वरदान खान, विशाल सिंह, करन शर्मा और अमन सागर समेत अन्य लोगों के नाम पर जारी थे। पुलिस को इन कार्डों के पिन नंबर भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दूसरे लोगों के नाम पर खुलवाए गए बैंक खातों के जरिए सट्टे की रकम का लेनदेन किया जाता था। अब पुलिस उन खाताधारकों से भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने कमीशन के बदले अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


आरोपियों के खिलाफ बसंत विहार थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, बैंक ट्रांजैक्शन और दुबई कनेक्शन की गहन जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119