उत्तराखंड : शादी का झांसा देकर बनाया संबंध -विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, फरार आरोपी दबोचा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आईएसबीटी देहरादून के पास से दबोचा। घटना के बाद से आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


एसओ संजीत कुमार ने बताया कि बीती 13 मार्च को एक युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राजकुमार नामक युवक ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की और विरोध जताया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।


पुलिस के अनुसार सटीक सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर गुरुवार को आरोपी राजकुमार (25) को आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूल रूप से रुद्रप्रयाग का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के भरत विहार क्षेत्र में रह रहा था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119