बैंक खाते में दिखा ‘जीरो बैलेंस’, बुजुर्ग महिला के उड़ गए होश -साइबर ठगों ने ऐसे साफ किए 3.57 लाख

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। साइबर ठगों ने एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से 3.57 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। ठगों ने बेहद शातिर तरीके से बैंक के एसएमएस अलर्ट की फर्जी आईडी बनाकर यूपीआई और आरटीजीएस के जरिए खाते को खाली कर दिया।


मामला गुजरोवाली, नथुवावाला क्षेत्र का है। पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी वीर सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी तहरीर में बताया कि उनका खाता Punjab National Bank⁠� की रायपुर शाखा में है। 24 अप्रैल को जब वह घरेलू खर्च के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंचीं तो कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि खाते में एक भी रुपया नहीं बचा है। यह सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


बेटे संतोष कुमार ने जब बैंक स्टेटमेंट निकलवाई तो खुलासा हुआ कि अज्ञात साइबर ठगों ने आरटीजीएस और यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से करीब 3 लाख 57 हजार रुपये निकाल लिए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता न तो यूपीआई इस्तेमाल करती हैं और न ही उन्होंने किसी तरह का ऑनलाइन भुगतान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने बैंक के एसएमएस अलर्ट सिस्टम से मिलती-जुलती फर्जी आईडी तैयार कर खाते तक पहुंच बनाई और फिर रकम ट्रांसफर कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले में साइबर ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119