उत्तराखंड…कलयुगी मां निकली मास्टरमाइंड -डेढ़ लाख में बेटी का किया सौदा, फिर रची अपहरण की झूठी साजिश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस मां ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही पूरे षड्यंत्र की मास्टरमाइंड निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी का हवाला देकर उसने अपनी ही नाबालिग बेटी का डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर दिया। बाद में पूरी रकम नहीं मिलने और राज खुलने के डर से उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पांच जुलाई को सहस्रधारा रोड स्थित नांगल हटनाला निवासी महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दबिश देकर आरोपी मनीष और लवी कुमार को गिरफ्तार किया तथा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में लवी कुमार ने खुलासा किया कि उसने पिंकी मलिक नामक महिला के माध्यम से किशोरी को उसकी मां से खरीदा था। बाद में लवी ने किशोरी को शादी के उद्देश्य से मनीष को दो लाख रुपये में बेच दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से पिंकी मलिक और देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र से किशोरी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में सामने आए नए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय पहले देहरादून में एक समारोह के दौरान किशोरी की मां की मुलाकात मुजफ्फरनगर निवासी पिंकी मलिक से हुई थी। पिंकी ने उसे पैसों का लालच दिया, जिसके बाद दोनों के बीच डेढ़ लाख रुपये में किशोरी का सौदा तय हुआ। इस सौदे में मां को 80 हजार रुपये मिल चुके थे, जबकि शेष रकम नहीं मिलने और मामला खुलने के डर से उसने अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

पुलिस ने इस मामले में किशोरी की मां सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119