utrarakhand-गौला बैराज में कूदकर जान देने वाले राय सिंह कोरंगा का अंतिम संस्कार -बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
लालकुआं। काठगोदाम गौला बैराज से संदिग्ध परिस्थितियों में गौला नदी में कूदकर जान देने वाले बिंदुखत्ता के 17 एकड़ निवासी 65 वर्षीय राय सिंह कोरंगा का बुधवार को चित्रशिला घाट, रानीबाग में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार राय सिंह कोरंगा मंगलवार शाम काठगोदाम स्थित गौला बैराज पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने गौला नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस और बचाव दल ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार दोपहर हल्द्वानी में उनका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन उन्हें अंतिम संस्कार के लिए चित्रशिला घाट रानीबाग ले गए।
टैक्सी चलाकर परिवार का करते थे भरण-पोषण
राय सिंह कोरंगा टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा भरत कोरंगा विदेश में नौकरी करता है, जबकि मझला बेटा प्रदीप कोरंगा अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में सेवा दे रहा है। बेटी बबीता दिल्ली में नौकरी करती हैं और नवंबर में उनका विवाह तय था।
रक्षाबंधन पर घर आई थीं बेटी और बेटा, अचानक छा गया मातम
रक्षाबंधन के अवसर पर बेटी बबीता और सेना में तैनात बेटा प्रदीप दोनों घर आए हुए थे। परिवार में त्योहार और बेटी के आगामी विवाह को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन राय सिंह की अचानक मौत ने परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दीं। पिता के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
ग्रामीणों के अनुसार राय सिंह कोरंगा बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे। वह गांव के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। उनके असमय निधन से बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी मौत के कारणों को लेकर परिवार और ग्रामीणों में कई सवाल हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद