Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा

खबर शेयर करें 👉

-एआई और गूगल जेमिनी से तस्वीरें मॉर्फ कर इंस्टाग्राम पर डालीं, मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर एसओजी ने दबोचा

हल्द्वानी। सेना की वर्दी पहनकर तस्वीरें खिंचवाना और इंटरनेट मीडिया पर खुद को पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताना 20 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के बाद एसओजी नैनीताल ने जांच शुरू की और युवक को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो-वीडियो और फर्जी प्रतीत होने वाला आर्मी पहचान पत्र बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर को मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने एसओजी हल्द्वानी को सूचना दी थी कि रोहित सिंह मेहता नाम का युवक इंस्टाग्राम पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर तस्वीरें और पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने सेना से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कराई, लेकिन भारतीय सेना में रोहित के नाम का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में टीम ने युवक की तलाश शुरू की। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस को पता चला कि युवक गोरापड़ाव क्षेत्र स्थित बिरला ओपस पेंट के गोदाम में काम कर रहा है। इसके बाद एसओजी टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

एआई से तैयार की सेना की वर्दी वाली तस्वीरें

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने इंटरनेट और इंटरनेट मीडिया से सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली तस्वीरें हासिल की थीं। इसके बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गूगल जेमिनी की मदद से अपनी तस्वीरों को सेना की वर्दी में मॉर्फ कराया और उन्हें इंस्टाग्राम पर अपलोड किया।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने और युवतियों को प्रभावित करने के लिए खुद को सेना का अधिकारी प्रदर्शित किया था। उसने अपने सोशल मीडिया खातों पर सेना की वर्दी वाली तस्वीरें और पहचान पत्र भी प्रदर्शित किए।

दो मोबाइल समेत कई सामान बरामद

एसओजी ने युवक के कब्जे से दो स्मार्ट मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो-वीडियो और फर्जी प्रतीत होने वाला आर्मी पहचान पत्र बरामद किया है। पुलिस ने भारतीय सेना के अधिकारी का प्रतिरूपण करने, फर्जी पहचान प्रदर्शित करने और धोखाधड़ी के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

हिरासत में लिया गया युवक रोहित सिंह मेहता (20), निवासी ग्राम कानीकोट, तहसील पाटी, चंपावत है। वर्तमान में वह गोरापड़ाव, हल्द्वानी में रह रहा था।

एसओजी टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल कुंदन कठैत, त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल अशोक सिंह रावत और भूपेंद्र सिंह ज्येष्ठा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119