Uttarakhand…चाकू की नोक पर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
रुद्रपुर। सिडकुल से काम कर घर लौट रहे युवक से लूटपाट और चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार देर रात एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी ग्राम बेरीघाट की तलाश में दबिश दे रही थी। मछली झाला के समीप पुलिस ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गलाबाग की ओर भाग निकला।
पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी की बाइक फिसल गई। इसके बाद वह झाड़ियों की आड़ लेकर भागने लगा और पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। चेतावनी के बावजूद नहीं रुकने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल होने पर वह मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से लूटा गया पर्स, 1,220 रुपये नकद, 30 नेपाली रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल खरीद की रसीद, बिना नंबर की बाइक, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया।
मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसएसपी अजय गणपति अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की।
गौरतलब है कि बुधवार रात सिडकुल से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक को झनकट निवासी दीपक, बानूसी निवासी मनोज भाटिया और बेरीघाट निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने रोककर लूटपाट की थी। आरोप है कि गुरप्रीत सिंह ने चाकू की नोक पर युवक के साथ दुष्कर्म किया, जबकि मनोज भाटिया घटना का वीडियो बना रहा था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने दीपक और मनोज भाटिया को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि गुरप्रीत सिंह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी और क्षेत्र में नशे के कारोबार के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को कोतवाली का घेराव भी किया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand…पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप -पति से सुलह कराने के बहाने जंगल ले जाकर की वारदात