Uttarakhand…पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप -पति से सुलह कराने के बहाने जंगल ले जाकर की वारदात

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं /नैनीताल। पति-पत्नी के विवाद के बाद मायके जाने के लिए निकली एक विवाहिता ने पति के दोस्त पर सुलह कराने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, हल्द्वानी के जवाहर नगर, गौला नदी क्षेत्र निवासी दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद विवाहिता अपनी सात माह की बेटी को लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंच गई। रात में पति ने फोन कर उसकी जानकारी ली। इस दौरान पति के शराब पीने की जानकारी उसके दोस्त धर्मेंद्र (निवासी राजपुरा) को मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

आरोप है कि धर्मेंद्र विवाहिता को घर वापस ले जाने और पति-पत्नी के बीच समझौता कराने का भरोसा देकर मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया। रास्ते में वह आईओसी डिपो के सामने से टांडा के जंगल की ओर मुड़ गया, जहां उसने मासूम बच्ची को एक ओर रखकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात उसे हल्द्वानी के गौला पुल के पास छोड़कर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119