उत्तराखंड…यहां तीन साल की मासूम को लेकर घर से निकली मां रहस्यमयी ढंग से गायब -10 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के घर से जाने के 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र से ग्राम सलेमपुर महदूद निवासी इमरान पुत्र स्वर्गीय तहसीन ने बताया कि उनकी शादी करीब 19 वर्ष पहले जुल्फाना पुत्री इदरीश निवासी ग्राम भनेड़ा, कोतवाली मंगलौर के साथ हुई थी। दंपति के पांच बच्चे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

इमरान ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी पत्नी जुल्फाना अपनी तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर यह कहकर घर से निकली थी कि वह भगवानपुर स्थित अपनी मौसी के घर जा रही है। लेकिन वह वहां नहीं पहुंची और न ही वापस घर लौटी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

परिजनों ने महिला और बच्ची की तलाश के लिए रिश्तेदारों तथा अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला और उसकी मासूम बेटी की तलाश में जुटी हुई है तथा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119