उत्तराखंड…मुखानी से 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

पुलिस के अनुसार, मुखानी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 11 जुलाई की शाम घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किशोरी को सकुशल बरामद कर जल्द परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119