uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन टास्क और भारी मुनाफे का झांसा देकर एक महिला से करीब 28.50 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुंडेश्वरी चौराहा निवासी साक्षी छाबड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जून 2026 में उनके टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक आया था। लिंक के जरिए संपर्क करने पर आरोपियों ने दावा किया कि एक कंपनी से जुड़कर विभिन्न ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर मुनाफा कमाया जा सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

आरोप है कि आरोपियों ने कथित तौर पर कॉइनबेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े होने का दावा करते हुए अलग-अलग टेलीग्राम आईडी से महिला से संपर्क किया। शुरुआत में उससे छह हजार रुपये जमा कराए गए। टास्क पूरा करने के बाद आरोपियों ने मुनाफे सहित रकम वापस कर दी। इससे महिला को भरोसा हो गया।

इसके बाद आरोपियों ने धीरे-धीरे टास्क और रकम बढ़ानी शुरू कर दी। जब टारगेट 50 हजार रुपये तक पहुंचा तो टास्क पूरा नहीं होने का हवाला देकर रकम रोक ली गई। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी के माध्यम से महिला से करीब 28.50 लाख रुपये जमा करा लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

पीड़िता के अनुसार रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने अब 3.20 लाख रुपये और जमा करने को कहा। ठगी की आशंका होने पर उसने अतिरिक्त रकम देने से इनकार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर के साथ बैंक खातों की जानकारी, टेलीग्राम बातचीत के स्क्रीनशॉट और अन्य संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। उसने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, यूपीआई लेनदेन और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करने वाले आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119