उत्तराखंड -हीरानगर में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा -मारपीट करते छह युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हीरानगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पर्वतीय उत्थान मंच के पास युवकों के आपस में झगड़ने और अराजकता फैलाने की सूचना पर हीरानगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवकों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करते हुए हंगामा करते रहे। स्थिति बिगड़ने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

गिरफ्तार युवकों में साकेत कॉलोनी दो नहरिया निवासी 18 वर्षीय काव्य सिंह नेगी, हीरानगर निवासी 18 वर्षीय कौशिक कुमार आर्या, जगदंबा नगर निवासी 24 वर्षीय नुकुल मौर्या, आदर्श नगर गली नंबर तीन मुखानी निवासी 23 वर्षीय राजा आर्या, तीनपानी निवासी 28 वर्षीय राहुल राम और 26 वर्षीय सुनील शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

पुलिस के अनुसार सभी युवक उत्तेजित होकर आपस में मारपीट और सार्वजनिक स्थान पर अराजकता कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हंगामा और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह अधिकारी, कांस्टेबल अरविंद राणा और गिरीश चंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119