उत्तराखंड -फोन पर आए ओटीपी और मिनटों में खाली हो गया बीडीओ का खाता -साइबर ठग ले उड़े एक लाख

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने सितारगंज में तैनात एक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार मुखानी क्षेत्र के लालडांठ बिठौरिया नंबर-1 निवासी खंड विकास अधिकारी चिंताराम आर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब सवा नौ बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसके बाद लगातार अलग-अलग नंबरों से उनके फोन पर ओटीपी आने लगे। उन्होंने ओटीपी को नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ ही देर बाद खाते से रकम कटने के संदेश मिलने शुरू हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पीड़ित के अनुसार खाते से दो बार पांच-पांच हजार रुपये, एक बार दस हजार रुपये और चार बार 20-20 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह साइबर ठगों ने कुल एक लाख रुपये पार कर दिए। घटना का पता चलते ही उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और अपने सिम कार्ड व बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज ब्लॉक करवा दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


बताया गया कि उनका बैंक खाता छड़ायल नयाबाद स्थित एक बैंक शाखा में है। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंप्यूटर संसाधनों का दुरुपयोग कर उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल किया और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119