फर्जी नामांकन निरस्तीकरण पर भड़का गुस्सा -चौथे दिन भी जारी धरना; डीएम-एसपी घेराव की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। पंचायत चुनाव में कथित फर्जी तरीके से नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में तहसील परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को लगातार राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है, जिससे प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ता नजर आ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


धरना स्थल पर सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा भुल्लर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जिला अधिकारी और एसपी ऊधम सिंह नगर का घेराव किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शी जांच कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


धरना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लगातार बढ़ रहे राजनीतिक और सामाजिक समर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिल रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119