उत्तराखंड…हेमकुंड यात्रा पर निकले श्रद्धालु की दर्दनाक मौत -बदरीनाथ हाईवे पर बस के टायर तले कुचला गया बाइक सवार

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंतगांव शिवमूर्ति के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जा रहे एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, पंजाब के लुधियाना से दो युवक बाइक पर सवार होकर हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले थे। जब वे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव स्थित शिवमूर्ति के पास पहुंचे, तभी ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रही एक बस की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठा युवक सीधे बस के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

हादसे में दूसरा युवक बाइक से छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बलवीर सिंह (35) पुत्र तरलोक सिंह, निवासी सुनेत, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं घायल कर्मजीत सिंह (33) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी भिंड जारखड, लुधियाना को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हेमकुंड साहिब यात्रा पर निकले श्रद्धालु की इस दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119