Uttarakhand-पेंट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर पांच लाख वसूले -वीडियो वायरल करने की धमकी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। पेंट कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने, तमंचे की नोक पर धमकाने और वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर पांच लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पेंट कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जून को पिंकी उर्फ परमजीत कौर नाम की महिला एक अन्य महिला और दो अज्ञात पुरुषों के साथ उसकी दुकान पर पहुंची थी। दुकान बंद होने के कारण उसने अगले दिन आने को कहा। आरोप है कि इसके बाद पिंकी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और पेंट खरीदने के बहाने फोन करने लगी। बातचीत के दौरान विश्वास हासिल करने के बाद उसने कारोबारी का नंबर रविंदर कौर को दे दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कोसी के पास दर्दनाक हादसा : 80 फीट गहरी खाई में गिरी कार -एक की मौत, पिता-पुत्र समेत दो घायल

पीड़ित के अनुसार, 22 जून को रविंदर कौर पेंट का काम देखने के बहाने उसे कुंडेश्वरी ले गई। आरोप है कि वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। इसी दौरान दो पुरुष और एक महिला वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान -चार महीने पहले हुई थी शादी

आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दस लाख रुपये की मांग की। भय के चलते कारोबारी ने फोन-पे के जरिए 25-25 हजार रुपये की चार किस्तों में एक लाख रुपये दिए। इसके बाद 23 जून को कुंडा मोड़ के पास चार लाख रुपये और दिए।

पांच लाख लेने के बाद भी नहीं रुकी कथित वसूली

पीड़ित का आरोप है कि पांच लाख रुपये देने के बावजूद आरोपी लगातार फोन कर रहे हैं और दोबारा रकम की मांग कर रहे हैं। रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कारोबारी ने पुलिस को फोन-पे लेनदेन का रिकॉर्ड, कॉल विवरण और धमकी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने दंपति को रौदा, दोनों की मौत- टक्कर मारकर चालक फरार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 308(5) और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड और उपलब्ध ऑडियो साक्ष्यों को खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119