उत्तराखंड…अब पेट्रोल पंप बनेंगे पहाड़ की महिलाओं की कमाई का नया ठिकाना –‘हिलान्स आउटलेट’ से सीधे पर्यटकों तक पहुंचेंगे उत्तराखंड के उत्पाद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का नया रास्ता खुलने जा रहा है। अब राज्य के व्यस्त पेट्रोल पंपों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष ‘हिलान्स आउटलेट’ स्थापित किए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के बीच राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद


इस पहल के तहत पेट्रोल-डीजल भराने आने वाले लाखों पर्यटक और स्थानीय उपभोक्ता सीधे उत्तराखंड के पारंपरिक और प्रामाणिक उत्पाद खरीद सकेंगे। रीप परियोजना की जिला मिशन प्रभारी सोनम गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उत्पादों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध न होना था। अब जिला प्रशासन ने इसका प्रभावी समाधान तैयार किया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और महिला सशक्तिकरण के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ाते हुए इस योजना की शुरुआत विकासखंड डोईवाला से की जा रही है। जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) सोनम गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में डोईवाला स्थित फन एंड फूड किंगडम वाटर पार्क के पास आईओसीएल पेट्रोल पंप पर प्रदेश का पहला हिलान्स आउटलेट खोला जाएगा। इसके बाद अन्य प्रमुख पेट्रोल पंपों पर भी ऐसे आउटलेट स्थापित किए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान


इन आउटलेट्स पर उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी दालें जैसे गहत, भट्ट और तोर, शुद्ध पहाड़ी मसाले, जड़ी-बूटियां, स्थानीय डेयरी एवं खाद्य उत्पादों के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित हैंडीक्राफ्ट सामग्री भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को स्थायी बाजार मिलने के साथ उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119