उत्तराखंड…पत्नी को मनाने पहुंचा दामाद -ससुराल में ब्लेड से काटी कलाई; मची अफरा-तफरी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक द्वारा ससुराल में ब्लेड से अपनी कलाई काट लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप निवासी विजय मंडल का विवाह क्षेत्र की एक युवती से कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। दंपती की एक पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी और वापस नहीं लौटी।
शनिवार रात विजय मंडल पत्नी को मनाकर घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसी बीच युवक ने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। यह देखकर ससुराल पक्ष के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है और न ही किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्ष आपसी स्तर पर समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे