उत्तराखंड…नैनीताल जिला सहकारी बैंक के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग –चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बुधवार देर शाम सिंधी चौराहे के पास स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बैंक की दूसरी मंजिल पर स्थित रिकॉर्ड रूम में आग भड़कने से पूरे परिसर में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कर्मचारियों के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैंक बंद होने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रिकॉर्ड रूम में लगे एयर कंडीशनर में तेज धमाके के बाद आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने रिकॉर्ड रूम को अपनी चपेट में ले लिया और पूरे भवन में धुआं भर गया। कर्मचारियों ने तत्काल भवन खाली कर पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

घना धुआं और सीमित स्थान होने के कारण दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। धुआं बाहर निकालने के लिए खिड़की तोड़ी गई और विशेष उपकरणों का उपयोग किया गया। इसके बाद सुरक्षा उपकरणों से लैस दमकल कर्मी भीतर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि करीब चार घंटे के अभियान के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। प्रारंभिक जांच में रिकॉर्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान के जलने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119