uttarakhand-बागेश्वर में बारिश का कहर: पांच ग्रामीण मोटर मार्ग बंद -कई जगह भूस्खलन और मलबे से आवाजाही ठप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। मानसून की लगातार हो रही बारिश ने जिले में ग्रामीण सड़कों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण जिले के पांच ग्रामीण मोटर मार्ग अभी भी यातायात के लिए बाधित हैं। कहीं गधेरों का जलस्तर बढ़ने से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं तो कहीं मलबा, बोल्डर और भूस्खलन के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद है। लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों की टीमें मार्गों को खोलने में जुटी हैं।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार धौना-लखनी-लोहारी-सिल्लीबैंड-कन्स्यारी मोटर मार्ग के किमी पांच में स्थानीय गधेरे का जलस्तर बढ़ने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। यह मार्ग 11 जुलाई से बंद है। मार्ग को फिर से सुचारू करने के लिए वायरक्रेट आधारित अस्थायी वेंटेड कॉजवे बनाने का प्रस्ताव किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिक को रौंदा, मौत

खातिगांव-देवतोली मोटर मार्ग के किमी 0.625 में स्कपर क्षतिग्रस्त होने से मार्ग 10 जुलाई से बंद था। फिलहाल इसे हल्के वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया है। पूरी तरह यातायात बहाल होने का अनुमानित समय 30 अगस्त बताया गया है।

वहीं कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग से काफलीकमेडा मोटर मार्ग के किमी एक, दो, चार और पांच में मलबा व बोल्डर आने से यातायात बाधित है। किमी एक में करीब 700 मीटर लंबे स्लाइडिंग जोन के कारण मानसून के दौरान वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित नहीं माना गया है। मानसून समाप्त होने के बाद ही मार्ग को पूरी तरह खोलने की बात कही गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, पैर में गंभीर चोट

खडलेख-भनार मोटर मार्ग से नैकाना-बसौरा मोटर मार्ग के बीच वॉशआउट के साथ पहाड़ी से लगातार मलबा आने और भू-धंसाव के कारण मार्ग बंद है। मार्ग खोलने का काम जारी है और 15 अगस्त तक यातायात बहाल होने का अनुमान है।

इसी तरह बदियाकोट-बौरबलड़ा मोटर मार्ग के किमी तीन में वॉशआउट क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग 31 जुलाई से बंद है। इसे खोलने का काम भी जारी है और 15 अगस्त तक यातायात सुचारू होने की संभावना जताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुःखद! उत्तराखंड : कैंटर की टक्कर से परिवार के इकलौते चिराग की मौत

दो दिन धूप के बाद फिर झमाझम बारिश

जिले में दो दिन चटक धूप के बाद शनिवार शाम से एक बार फिर जमकर बारिश हुई। रविवार दोपहर तक हुई बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश से नदियां और गधेरे उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने और अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119