uttarakhand-रास्ता भटककर भारत पहुंचे नेपाली नाबालिग भाई -पुलिस ने कराया परिजनों से मिलाने का इंतजाम

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। नेपाल के दोधारा चांदनी से रास्ता भटककर खटीमा के चकरपुर पहुंच गए दो सगे नाबालिग भाइयों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को परिजनों से मिलाने के लिए सीमा क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था पीआरसी नेपाल के सुपुर्द कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-50 की क्षमता, 110 सवारियां! निजी बस में ठूंस-ठूंसकर भरे यात्री, ₹1.07 लाख का चालान

शनिवार को कुटरी क्षेत्र में दो बालक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों से पूछताछ कर उनकी पहचान की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बागेश्वर में बारिश का कहर: पांच ग्रामीण मोटर मार्ग बंद -कई जगह भूस्खलन और मलबे से आवाजाही ठप

बच्चों ने अपना नाम गणेश बम (14) और आदित्य बम (9), पुत्र धर्मेंद्र बम, निवासी ओड़ा नंबर-2, दोधारा चांदनी, नेपाल बताया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों भाई रास्ता भटककर दोधारा चांदनी से चकरपुर पहुंच गए थे।

चकरपुर पुलिस ने मानव तस्करी की रोकथाम और पुनर्वास के लिए सीमा क्षेत्र में कार्य कर रही पीआरसी नेपाल संस्था से संपर्क किया। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी की मौजूदगी में दोनों बच्चों को पीआरसी नेपाल के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उन्हें उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119