उत्तराखंड…दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस पिलखुवा में दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्री घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो की एक सीएनजी बस सोमवार देर रात पिलखुवा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके-04पीए-1963 विगत रात करीब 12:30 बजे दिल्ली के आनंद विहार से 10 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। रात लगभग 1:30 बजे पिलखुवा के पास बस आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद बस नियंत्रण खो बैठी और एक अन्य वाहन से भी जा भिड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में घायल तीन यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बाकी यात्रियों को परिवहन निगम ने दूसरी बस की व्यवस्था कर सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बस में चालक मो. शाहिद और परिचालक विक्रम सिंह चिलवाल ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से चला गया, जबकि परिचालक ने घटनास्थल पर रहकर यात्रियों की मदद की और उन्हें दूसरी बस से रवाना कराने की व्यवस्था कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिवहन निगम और संबंधित एजेंसियां हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119