उत्तराखंड…जिला बदर हिस्ट्रीशीटर फिर पहुंचा अल्मोड़ा –पुलिस ने दबोचकर भेजा सलाखों के पीछे
अल्मोड़ा। जिला बदर किए जाने के बावजूद बिना अनुमति अल्मोड़ा की सीमा में प्रवेश करना एक हिस्ट्रीशीटर को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अजीम अंसारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट ने अजीम अंसारी पुत्र शफीक अंसारी निवासी मल्ला दनिया, राजपुरा, कोतवाली अल्मोड़ा के आपराधिक इतिहास और लगातार संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया था।
पुलिस ने 17 जुलाई को आदेश का पालन कराते हुए मुनादी कर आरोपी को जनपद अल्मोड़ा की सीमा से बाहर क्वारब के रास्ते नैनीताल जनपद की सीमा तक छोड़ दिया था। उसे स्पष्ट चेतावनी भी दी गई थी कि छह माह तक सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना अल्मोड़ा जिले में प्रवेश नहीं करेगा।
इसके बावजूद रविवार को आरोपी बिना अनुमति अल्मोड़ा पहुंच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 75/2026 के तहत गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/10 में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह, कांस्टेबल कुशाल राम तथा होमगार्ड विनोद कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मकान कब्जाने की नीयत से युवती पर तलवार-चाकू से हमला –पिता, भाई समेत सात पर मुकदमा