उत्तराखंड…फर्जी एमए डिग्री से बनी प्रवक्ता! -एसआईटी जांच में खुली पोल, अब नौकरी जाना तय

खबर शेयर करें 👉


नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यरत इतिहास प्रवक्ता रेनू कुमारी की नौकरी पर संकट गहरा गया है। एसआईटी जांच में उनकी एमए (इतिहास) की डिग्री पूरी तरह फर्जी पाए जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को आवश्यक विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।


जांच रिपोर्ट के अनुसार, हरिद्वार के धनौरी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यरत रेनू कुमारी द्वारा प्रस्तुत एमए (इतिहास) की डिग्री हिमाचल प्रदेश के मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन से जारी होना नहीं पाई गई। एसआईटी ने स्पष्ट किया कि फर्जी डिग्री के आधार पर उन्होंने शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्राप्त की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधक को सभी अभिलेखों सहित तलब किया है। साथ ही प्रवक्ता को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी बर्खास्तगी लगभग तय मानी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


हालांकि बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि नियुक्ति के समय प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं करने वाले चयन समिति और नियुक्ति प्राधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी या नहीं। इससे पहले भी उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले कई शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। ऐसे मामलों के बार-बार सामने आने से विभागीय सत्यापन प्रक्रिया और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119