उत्तराखंड…सैलून जाने निकली 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप
सैलून जाने की बात कहकर घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
काशीपुर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में फिरोजपुर मानपुर रोड निवासी युवक ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन 15 जून की सुबह करीब 8:30 बजे सैलून जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर
uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण