उत्तराखंड…रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चुराने वाला विकृतकामी गिरफ्तार -दीवार फांदकर करता था शर्मनाक हरकत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महिला की गरिमा से खिलवाड़ करने वाली एक शर्मनाक घटना का खुलासा करते हुए हल्द्वानी पुलिस ने एक विकृत मानसिकता वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रात के अंधेरे में मकान की दीवार फांदकर घर के परिसर में घुसा और बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी कर ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। मामला सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 209/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी हीरा नगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ को विवेचना सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे पंचायतघर रोड स्थित क्रिकेट मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष) निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119