उत्तराखंड…नानकमत्ता में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार में लगी आग

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र के बिड़ोरा-मझोला हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। स्विफ्ट कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार युवकों को तत्काल सितारगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक की पहचान राहुल लक्ष्मण चंद्रो के रूप में हुई है। उसके पास मिले आधार कार्ड और बैंक पासबुक में गुजरात के राजकोट का पता दर्ज है, जबकि नेपाल के एक अस्पताल से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि दोनों नेपाली मूल के हो सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119