uttarakhand-बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर -सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। अंबिकापुरम कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवर और करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घनी आबादी के बीच हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुरम स्थित जागनाथ भवन निवासी जय कृष्ण भट्ट का निधन हो चुका है। उनकी पत्नी पिछले करीब दो माह से उपचार के सिलसिले में दिल्ली में अपने बेटों के पास रह रही हैं। इस कारण मकान लंबे समय से बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और मकान के भीतर दाखिल हो गए।
चोरों ने घर के अंदर रखे सोने के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के मुताबिक चोरी हुए सामान में करीब ढाई से तीन तोले की सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी और झुमके समेत अन्य जेवर शामिल हैं। इसके अलावा घर में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी भी चोर ले गए।
मोबाइल फोन छोड़ गए चोर
वारदात में एक दिलचस्प बात सामने आई है। चोर घर में रखा मोबाइल फोन अपने साथ नहीं ले गए और केवल कीमती सामान व नकदी पर ही हाथ साफ किया। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर में काफी देर तक सामान खंगाला और उन्हें जिस सामान की कीमत का अंदाजा था, उसे ही लेकर फरार हुए।
सुबह मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ देखकर आसपास के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान रुक्मणी को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही उनके आने-जाने के रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।
घनी आबादी वाले क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी से स्थानीय लोगों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम