Uttarakhand…उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर शासन का बड़ा फैसला

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। शासन के आदेश पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।


माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस दुखद घड़ी में शासन ने निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए हैं:

  • आधे झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज: दिनांक 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक प्रदेश के सभी जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
  • मनोरंजन कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक: राजकीय शोक की इस अवधि के दौरान राज्य में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।
  • कल (20 मई) पूर्ण अवकाश: पूर्व मुख्यमंत्री जी के सम्मान में उनकी अंत्येष्टि के दिन यानी 20 मई 2026 (बुधवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

शिक्षा निदेशालय ने साफ कर दिया है कि कल, 20 मई को राज्य के भीतर विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय (एडेड) और निजी (प्राइवेट) शैक्षणिक संस्थान और कार्यालय अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कह दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119