इंजीनियरिंग छात्र ने जंगल में लगाई फांसी -नशे की लत से परेशान था नेपाली युवक

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। रीमा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय नेपाली युवक द्वारा जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


जानकारी के अनुसार नेपाल के मस्टा गांव निवासी हिमाल बोहरा पुत्र दल बहादुर बोहरा कुछ दिन पूर्व अपने ताऊ के साथ रीमा क्षेत्र आया था। यहां उसके ताऊ-ताई सहित अन्य ग्रामीण मजदूरी का कार्य करते हैं। परिजनों ने बताया कि हिमाल ने नेपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन वह पिछले कुछ समय से नशे की लत का शिकार हो गया था। परिवार उसे नशे से दूर करने और सुधारने के उद्देश्य से रीमा लेकर आया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बताया जा रहा है कि विगत दिवस हिमाल घर से निकल गया था। देर शाम जंगल में पिरूल लेने गई महिलाओं ने बूंगाधार जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


सूचना मिलते ही रीमा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान हिमाल बोहरा के रूप में होने पर परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119