उत्तराखंड…शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगाया फंदा -चिल्किया में संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। ग्रामीण क्षेत्र चिल्किया में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार चिल्किया निवासी खीम सिंह की पत्नी मधु देवी ने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। काफी देर तक मधु के दिखाई न देने पर परिजन उसे तलाशते हुए कमरे में पहुंचे, जहां वह फंदे से लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि मधु देवी का विवाह इसी वर्ष 9 फरवरी 2026 को हुआ था। शादी को अभी मात्र तीन महीने ही हुए थे। मृतका का मायका जसपुर क्षेत्र में है। जानकारी के अनुसार उसका भाई गुरुवार को ही उसे ससुराल छोड़कर गया था। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रामनगर पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

चूंकि विवाह को सात वर्ष से कम समय हुआ था, इसलिए नियमानुसार नायब तहसीलदार कुंदन पुरी की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की गई। पुलिस और प्रशासन मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों की ओर से यदि कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नायब तहसीलदार कुंदन पुरी ने बताया कि नियमानुसार शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119