Uk…हरिद्वार के विष्णुघाट से 5 माह की मासूम गायब -माता-पिता के बीच सो रही बच्ची को उठा ले गया अज्ञात!

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की एक मासूम बच्ची के रहस्यमय ढंग से गायब होने से सनसनी फैल गई है। बच्ची रात में अपने माता-पिता के बीच सो रही थी, लेकिन सुबह आंख खुली तो वह वहां नहीं मिली। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बच्ची को उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

जानकारी के अनुसार, संभल जिले के ग्राम खानपुर सराय, थाना गढ़ी निवासी पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आया था। गुरुवार रात वह अपनी पत्नी, अन्य परिजनों और पांच माह की बेटी गौरी के साथ विष्णुघाट पर रुका हुआ था। रात में गौरी अपने माता-पिता के बीच सो रही थी।

विगत दिवस करीब साढ़े पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली तो गौरी अपने स्थान पर नहीं थी। बच्ची को गायब देख परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घाट और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घाट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बच्ची का सुराग लगाया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

मासूम के अचानक लापता होने की घटना से घाट क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119