UK…मुंबई से कुमाऊं का सफर हुआ आसान : अजय भट्ट की पैरवी पर सुपरफास्ट ट्रेन को मिली स्थायी मंजूरी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 26 मई 2026। कुमाऊं के यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद की पहल रंग लाई है और अब मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने विशेष गाड़ी के रूप में चल रही 09075/09076 ट्रेन को स्थायी रूप से 21907/21908 नंबर के साथ नियमित ट्रेन घोषित कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

सांसद अजय भट्ट लंबे समय से इस ट्रेन को नियमित किए जाने की मांग उठा रहे थे। उन्होंने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर कुमाऊं और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा था। आखिरकार रेलवे मंत्रालय ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए ट्रेन को नियमित संचालन की मंजूरी दे दी।

रेलवे के अनुसार 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 27 मई 2026 से प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे रवाना होकर अगले दिन हल्द्वानी होते हुए दोपहर 1:50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

वहीं 21908 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से रवाना होगी और अगले दिन रात 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

यह सुपरफास्ट ट्रेन हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, बरेली, मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकेंड श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

मुंबई में रहने वाले उत्तराखंडवासियों और कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों के लिए इस ट्रेन का नियमित संचालन बड़ी सौगात माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119