उत्तराखंड -ओलों की मार से उत्तरकाशी बेहाल : गेहूं चौपट, आड़ू-खुमानी की फ्लावरिंग भी तबाह
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए मूसलाधार बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि की, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। खासकर अस्सी गंगा घाटी और नगर के कई इलाकों में गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जबकि आड़ू और खुमानी के पेड़ों पर आई फ्लावरिंग भी झड़ गई।
स्थानीय निवासी चत्तर सिंह रावत के अनुसार, अस्सी गंगा घाटी में ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां गेहूं की फसल लगभग बर्बाद हो गई है। वहीं बागवानी से जुड़े किसानों को भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि आड़ू और खुमानी के फूल गिरने से इस सीजन की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।
इधर, तेज बारिश के चलते नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी उभरकर सामने आई। नालियां चोक होने के कारण गंगोत्री हाईवे समेत कई संपर्क मार्गों पर पानी बहता रहा, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम की इस मार ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में खेती और बागवानी की संवेदनशीलता को उजागर कर दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान